गोवर्धन पूजा प्रकृति आराधना का प्रतीक: श्वेतिमा माधव प्रिया
-
By Admin
Published - 12 April 2025 8 views
श्रीमद्भागवत कथा में बाल व्यास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वतंत्र पत्रकार विजन
स्वयं शाही
गोरखपुर |
स्वर सागर संस्था द्वारा रामलीला मैदान, गोरखनाथ में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस पर अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा बताते हुए कहा कि—
"प्रकृति की पूजा ही परमात्मा की पूजा है। गोवर्धन लीला हमें सिखाती है कि पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारा धार्मिक कर्तव्य है।"
कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं—पूतना वध, शकटासुर वध, अघासुर मोक्ष, कालिया नाग उद्धार, ब्रह्मा मोह लीला, वस्त्राहरण और गोवर्धन लीला—का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और आत्मबोध का संदेश दिया।
गोवर्धन लीला को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए श्वेतिमा ने कहा कि जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने इन्द्र के अहंकार को शांत करते हुए गोवर्धन पर्वत की पूजा का महत्व बताया, उसी प्रकार हमें आज वृक्षों, नदियों, पर्वतों और समस्त प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर धरती को सुरक्षित बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि
"गोवर्धन पर्वत केवल एक पौराणिक प्रतीक नहीं, बल्कि वह हमें यह सिखाता है कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची सेवा है।"
कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में सुनीशा श्रीवास्तव एवं सुनील श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन-अर्चन कर आयोजन को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डा राकेश उपाध्याय, रेखा उपाध्याय, डॉ. अभिषेक, डॉ. नंदलाल मणि त्रिपाठी, आचार्य गौरव पाण्डेय, डॉ. राजनारायण गुप्ता, डॉ. इंदुमती सिंह, आचार्य गौरव पाण्डेय, सह आचार्य सचिन पाण्डेय, मदन मोहन मालवीय,नन्दन मिश्रा, नीतू, ईशान, डा अंजिता श्रीवास्तव, गुरु, बीरेंद्र पाण्डेय, अनीता श्रीवास्तव, डब्लू शुक्ला, आचार्य आदर्श मिश्रा,समेत अनेक गणमान्य अतिथि व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर गोवर्धन लीला के आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व को आत्मसात किया। आयोजन स्थल पर “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष और भक्ति भाव की तरंगों ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और महारास की दिव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद
-
श्रीमद्भागवत कथा में बाल व्यास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशस्वतंत्र पत्रकार विजनस्वयं शाहीगोरखप
-
बेलहरकला थानाध्यक्ष रजनीश राय ने आरोपी हत्यारे को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के पास से
-
स्वतंत्र पत्रकार विजनकृपा शंकर यादवगाजीपुर।मानवता अभ्युदय महायज्ञ के दूसरे दिन श्री गंगा आश्रम बएपुर
-
श्रीमद्भागवत कथा में बाल व्यास ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशस्वतंत्र पत्रकार विजनस्वयं शाहीगोरखप